टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। फायर सीजन में जंगलों में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम आर्मी कैंट बनबसा के जंगल में आग लग गई। इस बीच फायर यूनिट ने जंगल की आग और ट्रांसफार्मर में लगी आग को भी बुझाया।
अग्निशमन केंद्र में शनिवार शाम करीब 7:50 बजे दमकल कर्मियों को आर्मी कैंट बनबसा के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। केंद्र से मेला स्थल बनबसा में तैनात अस्थायी फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। टीम ने आग बुझाई और इसके बाद जब टीम एनएचपीसी से वाहन में पानी भरने निकली तो एनएचपीसी गेट के पास ट्रांसफार्मर में भी आग लगी थी जिसे टीम ने बुझाकर बड़ी दुर्घटना होने से बचाया। फायर टीम में राजेश कार्की, श्याम सिंह, अमित भट्ट, जसवीर सिंह, विक्रम नेगी आदि शामिल रहे।