कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास के सोलर पैनल बैट्री में लगी आग को बुझाता दमल कर्मी। संवा
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बिजली शार्ट सर्किट से सोलर पैनल की बैटरियों में आग लग गई। धुआं उठते ही छात्रावास में सुबह करीब चार बजे अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को काबू किया। दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा अग्निकांड टल गया। 16 सोलर बैटरियों का नुकसान हुआ।
छात्रावास की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे पिथौरागढ़ चुंगी स्थित छात्रावास की सीढि़यों में रखे सोलर पैनल सिस्टम में आग लग गई। दमकल को सूचना देने पर टीम ने आग को काबू किया। इससे आग फैलने से रोक दिया गया। अग्निशमन टीम में स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, रवींद्र कुमार, सुभाष जोशी, अजीत सिंह, मोहित सिंह आदि शामिल रहे। संवाद