आर्मी कैंट बनबसा के जंगल में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। स्रोत: विभाग
चंपावत। बनबसा के आर्मी कैंट के जंगल में 16जून की रात अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैलने लगी और विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार देर रात आर्मी कैंट में जंगल में आग लग गई। बनबसा अस्थायी फायर यूनिट की टीम ने तुआग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर कर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। संवाद