फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लड़ीधुरा के जंगल में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान

Mon, 09 Feb 2026 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा जंगल में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के लड़ीधुरा क्षेत्र के घने जंगल में लाग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को चीड़ बहुल लड़ीधुरा के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। तेज हवा के साथ आग जंगल में फैल गई। इससे वन्यजीवों और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़ीधुरा के मंदिर के पास से शुरू हुई यह आग अराजक तत्वों ने लगाई गई है। आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई और छोटे-बड़े पेड़-पौधे जल कर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि चीड़ के सूखे पत्तों और तेज हवाओं के कारण आग नियंत्रण से बाहर हो गई है। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है लेकिन जंगल की दुर्गम स्थिति के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों और लड़ीधुरा मंच के पदाधिकारियों ने आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें