पूर्णागिरि में हनुमान चट्टी के पास जंगल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। गर्मी की तपिश में मां पूर्णागिरि धाम के आसपास की पहाड़ियों में भी आग धधक रही है। सोमवार को हनुमान चट्टी के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर फौरन मौके में पहुंची अग्निशमन टीम ने आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि सुबह करीब दस बजे हनुमान चट्टी के पास खाई की ओर के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। इससे पहले की आग फैलकर सड़क तक फैलती मेला क्षेत्र में तैनात विभाग की टीम ने फौरन मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझा दी। आग बुझाने वाली टीम में ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, फायर मैन जीवन सिंह रौतेला, दिनेश चंद्र कापड़ी, अशोक सिंह, श्याम सिंह, राजू कुमार, जगमोहन पाल, रवि सिंह शामिल थे। (संवाद)