फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिला से छेड़छाड़ में पूर्व सैन्य कर्मी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक अधेड़ सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के घटना के समय आरोपी नशे में था। मामले की जांच एसआई राधिका भंडारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार की रहने वाली 48 वर्षीय महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम को वह नेपाल में काम करने वाले अपने पिता से मिलकर घर लौटने के लिए बनबसा में बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच पिथौरागढ़ के भाटी मूनाकोट निवासी पूर्व सैन्य कर्मी वासुदेव भट्ट (55) उसका बैग छीनने का प्रयास करने लगा।
विरोध करने पर पूर्व सैन्य कर्मी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी महिला के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सैन्य कर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें