फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में लिलित फिल्म की शूटिंग शुरू

Thu, 07 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मेगोट मोशन पिक्चर्स कंपनी के बैनर तले बन रही लिलित फिल्म की बृहस्पतिवार से यहां शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म निर्माता आमबाग गांव निवासी राजेंद्र चंद की पहल पर कंपनी ने यहां फिल्म की शूटिंग करने का फैसला लिया है। फिल्म का शुभ मुहूर्त छीनीगोठ वन परिसर में भाजपा नेता दीपक पाठक ने गणेश पूजा के साथ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम कर रहे उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों द्वारा यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतर पहल की जा रही है। फिल्म निर्माता राजेंद्र चंद ने बताया कि फिल्म के निर्देशक प्रशांत पैसी पिल्लै और कैमरामैन हरीश बिष्ट के अलावा 60 सदस्यीय टीम शूटिंग के लिए यहां पहुंची हैं। इस मौके पर बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, हरीश हैसियत, दिनेश प्रजापति, पूरन मेहरा, मुनेश बाल्मीकि आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें