चंपावत। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत बस्तियागूंठ, ग्राम बिरगुल, रमेला में सड़क निर्माण का वित्तीय और प्रशासनित स्वीकृति मिल गई है। सड़कों के बनने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत ग्राम पंचायत बस्तियांगूंठ में धार से मझेड़ा ध्यान भंडारी तोक तक 3.50 किमी ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण के लिए 2.10 लाख रुपये, विकासखंड चंपावत के ग्राम बिरगुल से कैनुड़ा तक 4 किमी सड़क 2.40 लाख और ग्राम रमेला से बालेश्वर तक दो किमी सड़क का निर्माण 3.30 लाख से निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि आदर्श चंपावत की परिकल्पना में सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।