फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयल बने एनएचपीसी के नए वित्त निदेशक

विज्ञापन
एनएचपीसी के नए वित्त निदेशक आरपी गोयल। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के नए निदेशक (वित्त) आरपी गोयल ने एक अक्तूबर को पद ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि गोयल ने वर्ष 1988 में वरिष्ठ लेखाकार के रूप में एनएचपीसी में कार्य शुरू किया था। वह विभिन्न पदों पर रहते हुए एनएचपीसी को सेवाएं देते रहे हैं। निदेशक (वित्त) बनने से पहले वह मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर मुख्यालय में कार्यरत थे। वह कॉरपोरेट लेखा, नीति, कराधान, बैंकिंग, स्थापना और निवेशक संबंध आदि कार्यों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वह गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के सदस्य हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से वाणिज्य में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। गोयल एनएचपीसी की सहायक कंपनी लोकतक डाउनस्ट्रीम हार्डवेयर कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड में नामित सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें