फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीत एनएचपीसी टीम इलेवन अगले चक्र में

विज्ञापन
बनबसा कैनाल मैदान में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केनाल कॉलोनी मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। मंगलवार को बनबसा पुल इलेवन व एनएचपीसी इलेवन के बीच हुए मुकाबले में एनएचपीसी टीम ने मैच जीत लिया। वरिष्ठ खिलाड़ी जगदीश चंद उर्फ जग्गा ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर एनएचपीसी की टीम ने 77 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 23 रनों को योगदान विमल ने दिया। बनबसा पुल की टीम के गेंदबाज शाहरूख ने तीन विकेट लिए। जवाब में बनबसा पुल की टीम 42 रनों पर ढेर हो गई। सर्वाधिक 16 रन मोबिन ने जुटाए। एनएचपीसी टीम के गैंदबाज करन ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अंपायर सूर्यप्रताप, विशाल, स्कोरर मो. इमरान रहे। आयोजन कमेटी अध्यक्ष माखन कश्यप, रंजीत बिष्ट, मोहित, शिवराज सिंह, आकाश कश्यप, प्रीतम श्रीवास्तव आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें