खनिज निकासी को लेकर खनन कारोबारी, ठेकेदार कंपनी और अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम हिमांशु कफल्ट?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए निर्मित हो रही नहर निर्माण के लिए वन निगम के कांटे से खनिज निकासी और स्थानीय वाहनों को लगाने के मामले को लेकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोई अंतिम नतीजा नहीं निकल पाया। एसडीएम ने कहा है कि यूनियन ने कोई फैसला नहीं लिया तो बुधवार से ठेकेदार कंपनी के वाहनों से खनिज निकासी शुरू करा दी जाएगी।
बैठक में ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि ज्यादा संख्या में स्थानीय वाहनों को खनिज ढुलान में लगा पाना संभव नहीं है। दस वाहन कंपनी के तो दस स्थानीय वाहन लगाए जा सकते हैं। जरूरत पर स्थानीय वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, कंपनी अपने वाहनों की संख्या नहीं बढ़ाएगी। कंपनी प्रतिनिधि की इस बात पर कारोबारी नहीं माने। उनका कहना है कि एक दिन सिर्फ दस वाहन चलाने से यूनियन के सभी आठ सौ वाहनों को चलने का मौका नहीं मिल पाएगा। शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने इस मामले में मंगलवार को यूनियन की बैठक कर आपसी सहमति से इस पर निर्णय लेने की बात कही है। बैठक में सीओ विपीन चंद्र पंत, खनन प्रभारी हरीश पाल, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा, एनएचपीसी के अधिकारी और यूनियन के जीडी खुल्लर, स्टोन क्रशर स्वामी अनुज अग्रवाल, अमित कुमार ठाकुर मौजूद थे।
नहर निर्माण को खनिज ढुलान में स्थानीय वाहन लगाएं
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए निर्मित हो रही नहर निर्माण कार्य में स्थानीय वाहनों को लगाने के साथ ही निजी खनिज भंडारकर्ताओं को आरबीएम और पत्थर स्टाक करने की अनुमति देने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार खुशबू पांडेय को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में कादिर अली, भुवन अधिकारी, कृष्ण गोयल, नीरज मिश्रा, गोपाल बिष्ट, राशिद अली, सूरज बोहरा, भैरव जोशी, सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, सतीश चंद, मो. नसीम आदि शामिल थे। संवाद