फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ब्लड कंपोनेंट यूनिट की फाइल शासन में पहुंची

Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में ब्लड कंपोनेंट यूनिट जल्द अस्तित्व में आएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी फाइल बनाकर शासन को भेज दी है। लंबे समय से लोग ब्लड कंपोनेंट यूनिट की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चंपावत मुख्यालय में 50 लाख की लागत से ब्लड कंपानेंट का निर्माण कार्य जल्द किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर ब्लड कंपोनेंट यूनिट की फाइल डीजी हेल्थ देहरादून को भेज दी गई है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट बनने के बाद रक्त से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड सेल का निर्माण आसान हो जाएगा। गंभीर मरीजों को पूरा रक्त नहीं चढ़ाना पड़ेगा। इससे रक्त की बचत भी होगी। जले में कैंसर, सर्जिकल, जले के मरीजों को सिर्फ प्लाज्मा चढ़ाया जाएगा। डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स और पैक्ड सेल सामान्य मरीज को दिया जाएगा। ब्लड के कंपोनेंट इलाज में काफी मददगार होते हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट यूनिट की फाइल शासन को भेजी गई है। शासन से अग्रिम कार्यवाही की स्वीकृति मिलने के बाद यूनिट स्थापना के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें