फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पखवाड़ेभर पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला के पति ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टनकपुर नईबस्ती वार्ड नंबर पांच निवासी गीता देवी पत्नी रमेश सिंह रौतेला 12 अप्रैल को टनकपुर से बस नंबर यूपी 25 टी 9650 में सवार होकर कमलपथ को आ रही थी। कमलपथ पर उतरते समय चालक ने जल्दी बस चला दी। जिससे से उक्त महिला सड़क पर गिरने से चोटिल हो गई।
विज्ञापन


उसके सिर, शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। मामले की जांच कर रहे थाने के एसआई भूपाल सिंह सम्मल ने बताया कि महिला के पति ने 25 अप्रैल को उक्त बस के अज्ञात चालक  के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि उक्त बस के अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279/338 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें