फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अकाउंट से पचास हजार रुपए साफ

Fri, 30 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वजल कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग सिंह के बैंक अकाउंट से पचास हजार रुपए निकाल लिए गए। भाग सिंह के पास आए फोन पर कहा गया वह चंपावत एसबीआई से बैंक मैनेजर बोल रहा है। उसके एटीएम में कुछ गड़बड़ी है। कृपया अपने एटीएम का नंबर बताओ। भाग सिंह को बिना सोचे-समझे एटीएम से संबंधित सभी जानकारी बता दी। कुछ समय बाद भाग सिंह के अकाउंट से पचास हजार रुपए साफ हो गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मूल रूप से टिहरी निवासी एवं स्वजल कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग सिंह को एक व्यक्ति ने साइबर ठगी का शिकार बना दिया। उन्होंने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी भाग सिंह के अकाउंट में कुल जमा 52 हजार रुपए थे। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एटीएम संबंधी जानकारी जुटाई और पचास हजार रुपए की नकदी उड़ा ली। पीड़ित भाग सिंह ने कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें