फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई जा रही तीन भैंसें पकड़ी

Sat, 13 Jun 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी बूम के शारदा बैराज चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही तीन भैंसें पकड़कर कस्टम विभाग के खटीमा कार्यालय के सुपुर्द की हैं।
विज्ञापन


नेपाल से पशु तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन इन दिनों पशु तस्कर ज्यादा सक्रिय हो गए है। जंगल के रास्ते पशुओं को बार्डर पार कर नेपाल से भारत लाया जा रहा है। बार्डर में तैनात एसएसबी ने एक सप्ताह के अंदर दो मामले पकड़ कर इस तरह के धंधे को उजागर किया है। शनिवार सुबह एएसआई अशोक कुमार और एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में एसएसबी के जवान थपलियालखेड़ा गांव से लगी सीमा पर गश्त कर रहे थे कि नेपाल की ओर से कुछ लोग भैंसें लाते दिखाई पड़े। तस्करों की नजर एसएसबी जवानों पर पड़ी तो वे भैंसें छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। एएसआई कुमार ने बताया कि पकड़ी गई भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है, जिन्हें कस्टम के सुपुर्द किया गया है। गश्ती दल में हेडकांस्टेबल टुडुंप दोरजी, राकेश सभ्रवाल, इम्तियाज अहमद खान, अमरनाथ, आरमोहन, राजकुमार आदि जवान शामिल थे। गौरतलब है कि सात दिन पूर्व भी एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही आठ भैंसों को पकड़ कर कस्टम के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें