चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव को इस बार एक दशक पूरा हो जाएगा। 18 सितंबर से शुरू होकर 7 दिन तक चलने वाले महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति ने कई फैसले लिए हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि उद्घाटन मौके पर दिलकश झांकियां निकाली जाएंगी, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक ताने-बाने को प्रतिबिंबित करेंगी।
बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर हुई बैठक में प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। 18 सितंबर को गणेश पूजन होगा। 24 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। स्कूली बच्चों की खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। बताया गया कि टेंट, बिजली, प्रचार-प्रसार आदि के टेंडर होंगे।
बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, अमरनाथ वर्मा, विकास साह, शंकर रावल, भैरव गिरि, देवीलाल वर्मा, मुन्ना साह, नरेश जोशी, नीरज साह, विमल साह, दिनेश पांडेय, विजय वर्मा, मुक्तेश वर्मा, मुक्तेश पचौली, दीपक वर्मा, भुवन पचौली आदि ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए।