फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर भी मनाएंगे उत्सव

Thu, 14 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र नायकगोठ द्वितीय में कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने कन्या के जन्म को भी बेटों की तर्ज पर उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया। तय किया गया की 24 जनवरी को बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि समाजसेविका राजेश्वरी जोशी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या बड़ा अपराध है। बेटे की चाह में लोग कन्याओं को जन्म से पहले ही मार रहे हैं। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के लिए महिलाएं भी पुरुषों के बराबर जिम्मेदार है। भ्रूण हत्या से पहले महिलाओं को यह सोचना चाहिए कि उसने भी कन्या के रूप में ही जन्म लिया है। बेटियों के प्रति सामाजिक नजरिया बदलने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा शर्मा ने आगामी 24 जनवरी को बालिका दिवस हर्षोल्लास से मनाने को कहा। इस मौके पर बाल विकास विभाग महिलाओं को पुरस्कृत करेगा। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य दीपा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें