फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेटी की डोली उठने के बाद उठी पिता की अर्थी

Mon, 29 Apr 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दीपक जोशी, फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट/ चंपावत। बेटी के मंडप में फेरे हो रहे थे लेकिन पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। बेटी की विदाई हुई तो पिता ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। जिस घर में एक दिन पहले खुशियां छाई हुई थी वहां अचानक मातम पसर गया।
विज्ञापन

यह घटना चंपावत जिले के सुंई पऊ गांव की है। गांव के सिमला तोक निवासी दीपक चंद्र जोशी (53) पुत्र भवानी दत्त की सबसे छोटी बेटी सुनीता की शादी रविवार को तय थी। शनिवार रात को अचानक दीपक की तबियत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें रात में ही उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। गंभीर स्थिति को देखते हुए रविवार रात को उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, बेटी की बरात पहुंच गई। कन्यादान सुनीता के ताऊ प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस बीच दीपक की तबियत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को उनका शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया। दीपक की तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें