फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुष्कर्म के आरोपी पिता-पुत्र पहुंचे जेल

Thu, 12 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक ग्रामीण महिला ने 10 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने पूर्णागिरि विहार नायकगोठ टनकपुर निवासी नरेश गुप्ता और उसके पुत्र सोनू गुप्ता पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इनमें से पुलिस ने आरोपी पुत्र सोनू को गिरफ्तार किया था जबकि उसके पिता नरेश को बुधवार रात बरेली के नवाबगंज से गिरफ्तार किया गया। संवाद
इनसेट
पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

बनबसा (चंपावत)। बीती रात बनबसा पुलिस ने पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को पीलीभीत (यूपी) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बनबसा की एक गांव की युवती ने अपने पिता पर बंधक बना दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी पिता पर आईपीसी की धारा 376/342 में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना 22 सितंबर की है। युवती ने 10 अक्तूबर को बनबसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना वाले दिन से दुष्कर्म का आरोपी पिता फरार था। सीओ अविनाश वर्मा ने मामले में युवती से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में फरार आरोपी को बीती रात यूपी के जिला पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा टनकपुर कोतवाली की एसआई हिमानी गहतोड़ी, बनबसा थाने के एचसी गोविंद टम्टा, कांस्टेबल जगदीश कन्याल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें