फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अपात्र किसानों से वसूली के लिए निकल रहा पसीना

Thu, 12 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आयकरदाताओं और अपात्रों को दी गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वसूली नहीं हो पा रही है। चंपावत जिले में दो साल में 15 प्रतिशत रकम ही वसूली जा सकी है। कुल 24 माह बाद भी 85 प्रतिशत राशि की वसूली होना बाकी है। अब कृषि विभाग इस योजना के अपात्र किसानों से वसूली के लिए राजस्व विभाग की मदद लेगा।
विज्ञापन

सरकार ने फरवरी 2019 में यह योजना शुरू की थी। इसके तहत किसानों को हर साल दो हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। जिले के 29,133 किसान इस योजना में शामिल हैं लेकिन इनमें 712 किसान अपात्रता के बावजूद योजना का लाभ लेते रहे। आयकर विभाग से बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड नंबर का मिलान कर पीएम किसान सम्मान पोर्टल के सत्यापन से ये गड़बड़ी उजागर हुई थी।
ऐसे अपात्र किसानों को कुल 91.58 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। दिसंबर 2020 में नोटिस के बावजूद प्रदेश में महज 15 प्रतिशत (13.54 लाख) राशि ही वापस मिल सकी है। अब विभाग 78.04 लाख रुपये की बकाया वापसी के लिए आरसी के विकल्प भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
किसानों को दी जा चुकी हैं 14 किस्त
चंपावत। पीएम किसान सम्मान निधि की कुल 14 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं। 21,157 किसानों को ये राशि दी गई है। बकाया आठ हजार किसानों के खाते में जल्द ही ये राशि पहुंच जाएगी। संवाद

कोट

आयकरदाताओं और अन्य अपात्र किसानों से वसूली के लिए नोटिस के बाद कई बार अनुस्मारक पत्र भी दिए गए हैं। फिर भी वसूली पूरी नहीं हो सकी है। शेष 85 प्रतिशत वसूली के लिए राजस्व विभाग के जरिये प्रयास किए जा रहे हैं। - गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य कृषि अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें