फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजे रोड के कथित फर्जीवाड़े को सदन में नहीं उठा सके फर्त्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मोटर मार्ग पर दूसरे पैकेज (चूका से रूपालीगाड़ तक) में निर्माण करने वाली संस्था पर फर्जी प्रपत्रों का आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल विधानसभा में मामला नहीं उठा सके। हालांकि इसके लिए उन्होंने विधानसभा सचिव को नियम 58 के तहत मामले को उठाने के लिए बुधवार को पत्र भेजा, लेकिन सदन में इसके लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन

लोहाघाट के भाजपा के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आरोप लगाया कि चूका से रूपालीगाड़ तक के 24.40 किमी के 123 करोड़ रुपये के पैकेज को पाने में फर्जी प्रमाणपत्र लगाए गए हैं। पत्र में उन्होंने दावा किया कि फर्जी प्रमाणपत्र के बावजूद निविदा देने और ठेकेदार को बचाने में कुछ आला अधिकारियों की भूमिका है। कहा कि इसी मामले में कई विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन ठेकेदार को फिर से ठेका दे दिया गया है। सदन की कार्यवाही रोक उनके इस प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया। विधायक फर्त्याल का कहना है कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और वे अपनी बात को पार्टी फोरम और अन्य मंचों पर अनुशासित तरीके से उठाते रहेंगे। बता दें कि धांधली के आरोप के बाद चूका से रूपालीगाड़ तक के दूसरे पैकेज का यह काम 25 अगस्त 2017 से बंद है। ठेकेदार के पक्ष में आर्बिट्रेशन के आदेश के बाद शासन पुराने ठेकेदार से ही काम कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें