फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेषज संघ का 17.10 लाख का बजट पारित 

Fri, 23 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
औष्‍ाधीय पौधों की खेती करें किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। यहां जिला भेषज सहकारी संघ की दसवीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए 17.10 लाख रुपए का बजट पारित कराया गया। बैठक में बताया गया कि वर्षों में जड़ी-बूटी का व्यवसाय कर संघ ने अच्छा लाभ अर्जित किया गया है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष के लिए बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बताया गया कि वन विभाग की ओर से संघ को जड़ी-बूटी संग्रहण के लिए रेंजों का आवंटन कर दिया गया है। इसके बाद संघ की ओर से संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि भेषज भवन के जीर्णोद्धार के लिए जिला योजना में बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

उन्होंने संघ को स्थानीय स्तर पर पाई जाने वाली जड़ी, बूटियों की मार्केटिंग की ओर विशेष ध्यान देने को कहा। भेषज संघ अध्यक्ष मुन्नी जोशी की अध्यक्षता में सचिव आरके भारती ने संचालन किया। बैठक में चंपावत समिति के अध्यक्ष विकास साह, भेषज संघ उपाध्यक्षा दीपा चौधरी, सदस्य नारायण दत्त गड़कोटी, कांतिबल्लभ शास्त्री, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, कुुंदन सिंह, अंबादत्त फुलारा, खीमानंद भट्ट, पूरन सिंह, भगवत साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें