फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किसानों ने सीखे संरक्षित पुष्प उत्पादन के गुर

Sat, 21 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 कनालीछीना के डूंगरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान और अधिकारी। स्रोत: उद्यान विभाग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर और उद्यान विभाग की ओर से किसानों के लिए संरक्षित पुष्प उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक के 30 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार लोहाघाट में आयोजित प्रशिक्षण में पंत विवि के प्रो. बीके राव, प्रो. केवी सिंह, प्रो. अजीत कुमार कपूर, केवीके लोहाघाट से रजनी पंत और एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने किसानों को गेंदा, लिलियम, गुलाब, कार्नेशन आदि फूलों से आय में वृद्धि के उपाय बताए। उन्होंने किसानों को फूलों को लगाने, रोग से बचाव, मौसम आदि के बारे में तमाम जानकारियां दीं। पंत विवि की ओर से किसानों को गेंदे का बीज का वितरित किया गया। वहां किसान रघुवर मुरारी, जीवन खर्कवाल, तारा दत्त खर्कवाल, महेश खर्कवाल, महेश ढेक, लोकेश बगौली, प्रदीप सिंह आदि थे। संवाद
फोटो : 21 सीपीटी 22पी।

फूलों और जड़ी-बूटी की खेती से बन सकते हैं आत्मनिर्भर

कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना ब्लॉक के डूंगरी गांव में ग्राम प्रधान महेश राम की अध्यक्षता में पुष्प उत्पादन तकनीक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी डॉ. वीके राव ने 30 काश्तकारों को फूलों और जड़ी-बूटी की खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फूलों और जड़ी-बूटी की खेती से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। डॉ. अजीत कुमार कपूर ने पुष्पों की नर्सरी तैयार करने के गुर बताए। पादप रोग विभागध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने पुष्पों में होने वाले रोगों, कीटों और इनके नियंत्रण के तरीके बताए। वहां कृषि विज्ञान केंद्र गैना के सब्जी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बहुगुणा, उद्यान विभाग के एडीओ अश्विनी, दीवान सिंह, हेमा बिष्ट, लीलावती, कलावती, महेंद्र, भरत, भूपेंद्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 21 पीटीएच 12पी- कनालीछीना के डूंगरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान और अधिकारी। स्रोत : उद्यान विभाग

फोटो 21 पीटीएच 12पी- कनालीछीना के डूंगरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान और अधिकारी। स्रोत : उद्यान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें