फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कर्ज माफी को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया

Fri, 27 Oct 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने सरकार द्वारा किसानों के कृषि ऋण माफ न करने नाराजगी जताई है। यूनियन के पिथौरागढ़ और चंपावत के पदाधिकारियों की बैठक में किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने पिथौरागढ़ शरदोत्सव में आ रहे सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी। शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।  
विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुई बैठक में पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि अब सरकार कृषि ऋण माफ करने के बजाय उनकी आरसी काट रही है। उत्तराखंड में किसानों को परेशान करने या जेल डाले जाने पर राज्य के सभी किसान जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। किसानों के कृषि ऋण माफ नहीं हुए, तो सभी किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। 

जिलाध्यक्ष नवीन करायत ने कहा कि मांगों को लेकर किसान अब एकजुट हो गए हैं। सिलसिलेवार हर जिले में बैठकें कर किसानों को एकजुट किया जा रहा है। जिसमें 15 नवंबर के बाद सभी जिलाध्यक्ष पर्वतीय जिलों का दौरा करेंगे। बैठक में निर्णय लिया कि 6 नवंबर को पिथौरागढ़ शरदोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। इस मौके पर ललित मोहन खर्कवाल, चंद्रदत्त जोशी, रमेश चंद्र राय, हेम चंद्र पांडेय, मदन पुजारी, कैलाश राय, तुलसी प्रसाद, दिनेश अधिकारी, कैलाश महर आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें