फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुरचुम में कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
जिले के क्वैराला घाटी के घुरचुम गांव में किसानों ने कर्ज माफी की लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनमिलन केंद्र में धरना भी दिया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से उत्तर प्रदेश की तरह ही उत्तराखंड के किसानों का भी कर्ज माफ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि सूखे एवं जंगली जानवरों के कारण उनकी फसल नष्ट हो चुकी है। दिन में बंदर और लंगूर तो रात में सुअरों का आतंक है, जो किसानों की मेहनत को पलीता लगा रहे हैं।

इससे पूर्व क्वैराला घाटी के पैरालीगल वालंटियर प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में किसानों का कहना था कि पहाड़ों में सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं होने से किसानों को बारिश के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। जिस कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है और वह कर्ज के कारण अवसाद की स्थिति में आ चुका है।
विज्ञापन


किसानों ने मोदी सरकार से राज्य के किसानों की सुध लेने की अपील की। उनका कहना था कि यदि समय रहते कर्ज माफी नहीं हुई तो किसान अवसाद की स्थिति आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं। धरना प्रदर्शन में लालमणी जोशी, रामदत्त, सुरेश कांडपाल, महेश चंद्र, चिंतामणी, इंद्रदेव, डुंगर देव, प्रकाश चंद्र, बेनीराम, रघुवर दत्त, बलदेव, भुवन चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें