फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फसलों को हुई क्षति का किसानों ने मांगा मुआवजा

Thu, 18 Jul 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में भारी बारिश से खेती को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में भारी बारिश से खेती को हुए नुकसान का मुआवजा, कृषि ऋण माफ करने आदि की मांग को लेकर किसान मुखर हो गए हैं। किसानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से सीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसानों ने रामलीला मैदान लोहाघाट में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने, लंपी वायरस से नुकसान की भरपाई, सूखे और बरसात से हुए नुकसान का सही आकलन करने, फसलों को हुई क्षति का मुआवजा देने आदि की मांग उठाई। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता नवीन करायत, मदन पुजारी, उर्वा दत्त चौबे, केशव दत्त चौबे, शंकर दत्त बगौली, राज किशोर साह, राजू पुनेठा, रामी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें