फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किसान बोले, कृषि ऋण माफ किया जाए

Mon, 27 Mar 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सुईं खैसकांडे गांव में किसानों को सम्मानित करते भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन जोशी। - फोटो : लोहाघाट के सुईं खैसकांडे गांव में किसानों को सम्मानित करते भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन जोशी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई खैसकांडे गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों ने समय से बीज, फल पौध उपलब्ध कराने, सूखे से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने की मांग की।

संगठन के संरक्षक केशव दत्त चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याएं रखी। इस दौरान भाजपा लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के संचालन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने पर भाकियू से जुड़े किसानों को सम्मानित किया। कहा कि किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने के साथ उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष मदन मोहन पुजारी ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में कुलदीप सिंह देव, बसंत पंगरिया, भवान सिंह, गोविंद चौबे, तारा दत्त खर्कवाल, मोहन तिवारी, उर्वादत्त चौबे, दानी राम, त्रिलोचन चौबे, दिनेश पुजारी, ललित खर्कवाल आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें