फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से दो मकानों में गिरे पेड़, छत ध्वस्त

Tue, 07 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
अंधड़ से दो मकानों में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 24 घंटे में चंपावत में एक मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश से रात के तापमान में खासी गिरावट आई। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं क्षेत्र में अंधड़ से छत पर पेड़ गिरने से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट में सोमवार की शाम आए अंधड़ से दो जगहों में मकान पर पेड़ गिरे। जिससे इन मकानों को काफी नुकसान हुआ है। मड़ पसौली गांव में अंधड़ से भवानी दत्त पुत्र केशव दत्त के आवासीय मकान में टुन का भारी-भरकम पेड़ गिरने से मकान की छत ध्वस्त हो गई। मकान की दीवारों में कई जगह दरारें भी आ  गई।

पेड़ गिरने से कुछ देर तक रास्ता भी बंद हो गया। घटना के वक्त भवन स्वामी अपने दूसरे मकान में गए हुए थे। राजस्व उप निरीक्षक संतोष राम ने क्षति का जायजा लिया। प्रधान लक्ष्मी देवी, शंकर दत्त पांडेय ने पीड़ित को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। वहीं पाटन-पाटनी में रमेश राम के मकान में चीड़  का पेड़ गिरने से छत को आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें