फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: सोशल मीडिया पर वायरल हुई अफवाह ने फैलाई सनसनी

Wed, 29 Apr 2020 03:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक अफवाह से घंटों तक यहां सनसनी फैली रही। बुधवार दोपहर चली फेक न्यूज में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की लोहाघाट वाहिनी के एक जवान के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


इस अफवाह के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। मामला तूल पकड़ता देख आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव और पुलिस विभाग ने इसे अफवाह बताया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट डालने वाले का पता लगाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

क्वारंटीन के बाद यूनिट भेजे जा रहे छुट्टी से लौटे जवान

फेक न्यूज चलने पर लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने आईटीबीपी के कमांडेंट से बात की। कमांडेंट ने कहा कि आईटीबीपी की लोहाघाट वाहिनी में न कोई जवान कोरोना संदिग्ध है और न हीं आईटीबीपी कैंपस को सील किया गया है। अलबत्ता लॉकडाउन के चलते बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

आईटीबीपी की लोहाघाट वाहिनी को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का आईटीबीपी का क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में अवकाश के बाद लौटने वाले हर अधिकारी-जवान को सुरक्षागत कारणों से अनिवार्य रूप से लोहाघाट आईटीबीपी कैंपस में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता है।

इस वक्त यहां 40 जवान क्वारंटीन है। इनके लिए अलग बैरक बनाई गई है। जहां आवास-भोजन की व्यवस्था की गई है। क्वारंटीन पूरा होने पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन कर्मियों को उनकी यूनिटों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें