पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार को पांच हजार लोगों ने देवी दर्शन किए। गोरखपुर जिले की 100 वर्ष की राजकुमारी देवी को भैरव मंदिर से पौने चार किलोमीटर डोली के सहारे मुख्य मंदिर ले जाकर दर्शन कराए गए। राजकुमारी के बेटे आद्या तिवारी ने बताया कि मां की देवी दर्शन करने की तमन्ना थी। चलने-फिरने में कठिनाई की वजह से डोली से ले जाकर दर्शन कराए गए। रविवार की अपेक्षा सोमवार को पुलिस की व्यवस्था में सुधार था। संवाद