फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में इंटर की छात्राओं को दी विदाई

Mon, 13 Feb 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विशेष भोजन का आयोजन हुआ। छात्रावास की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने छात्राओं को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह देते हुए कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

समारोह में छात्राओं ने छात्रावास में पढ़ाई के अनुभव साझा किए और अपना भविष्य संवारने के लिए आगे की पढ़ाई जारी रख विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। वार्ड प्रेमा ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहीं छात्राओं को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि योजना बनाकर प्राथमिकता के आधार पर विषय की पढ़ाई करें। सोशल मीडिया से दूर रहें। जिस विषय में कमजोर हैं उसकी ज्यादा तैयारी करें।
किसी विषय पर संशय है तो शिक्षकों से अवश्य पूछें। अच्छा भोजन करें और नींद पूरी लें। उन्होंने कहा कि इन बातों का ध्यान रख परीक्षा में तनाव मुक्त रहा जा सकता है। इस दौरान अनुदेशिका मनु तिवारी, रेणु वल्दिया, संगीता सिंह, अर्चना उप्रेती, ललिता, सोनी, आनंदी बुरांठी, माहेश्वरी, सावित्री, भागीरथी, पार्वती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें