फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में नेपाली श्रद्धालुओं का तांता

Fri, 22 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/टनकपुर।
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत में फसल कटाई का कार्य युद्धस्तर पर चलने से मां पूर्णागिरि मेले में जहां भारतीय श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है, वहीं पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेले की रौनक बनी हुई है। नेपाल से हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। देवी का डोला लेकर नाचते-गाते आती-जाती भक्तों की टोलियों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इधर, हरिद्वार कुंभ ड्यूटी में गया जिले का फोर्स लौटने लगा है। एक सप्ताह के अंदर बाहरी जिलों से मांगे गए फोर्स के भी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में चल रहे धार्मिक मेले में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे हैं। गर्मी के कारण दिन की अपेक्षा सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा बढ़ रही है। वहीं, कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि कुंभ ड्यूटी में गया जिले का फोर्स लौटने लगा है। एक सप्ताह के अंदर बाहरी जिलों का फोर्स भी पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि इस बार पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था अब तक जिले के ही आधे फोर्स के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें