फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागपुर का व्यक्ति पावर चैनल में कूदा

Fri, 22 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को फागपुर गांव के एक व्यक्ति ने एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में कूद मार दी। पुलिस के तैराक उसकी खोज में जुट रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिल सका था।
विज्ञापन


नारायण राम (45) पुत्र माधो राम शुक्रवार की दोपहर बाद चैनल के फोरवे किनारे पहुंचा और अचानक चैनल में कूद गया। चैनल तट पर कुछ लोगों ने पहले तो यह समझा कि वह तैरना जानता है और नहाने के लिए चैनल में कूदा है, लेकिन जब वह डूबने लगा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग वहां पहुंचे तो वह डूब चुका था। सूचना पर थानाध्यक्ष पीएस दानू फोर्स और तैराक दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उसकी खोजबीन में जुट गए। कूद मारने वाले व्यक्ति के परिजनों द्वारा बताए अनुसार थानाध्यक्ष ने बताया कि वह बीमार था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। शायद इसी तनाव में वह आत्महत्या करने को चैनल में कूदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें