फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगवाली मेले में मिल पाएगी श्रद्धालुओं को सुविधा

Tue, 29 Jan 2019 11:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
देवीधुरा मां बाराही धाम के दर्शन करते मंडलायुक्त और जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमाऊं मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला ने देवीधुरा में स्वदेश दर्शन योजना के तहत 1733.64 लाख रुपये से बन रहे भवनों का निर्माण बगवाली मेले से पहले करने का आदेश कुमाऊं मंडल विकास निगम को दिया है। यह मेला यहां अगस्त में होता है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने यहां मंगलवार को देवीधुरा मंदिर और आसपास बन रहे बाराही यौद्धा भवन, ग्रामीण खेलकूद भवन, व्यू पाइंट, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइटिंग, कार पार्किंग, यज्ञशाला आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मेले तक मुख्य स्थलों का निर्माण करने और अभी तक की प्रगति रिपोर्ट और उपयोगिता प्रमाणपत्र उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साथ उन्हें भी भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने यहां बन रहे 36 कमरों को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए वर्ष भर खोलकर रखने को भी कहा। बाद में मंडलायुक्त ने मां बाराही धाम के दर्शन भी किए। चारों खामों (लमगड़िया, वालिग, गहरवाल और चम्याल) के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट की।
विज्ञापन


दौरे में डीएम रणवीर सिंह चौहान, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा, महाप्रबंधक अशोक जोशी, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम शिप्रा जोशी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, केएमवीएन की परियोजना अधिकारी सुनीता साह आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें