टनकपुर के शारदा खनन में उप खनिज के चुगान में लगे श्रमिक और वाहन। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रमुख शारदा नदी में खनन में उप खनिज की निकासी पूरे चरम पर है। वन विकास निगाम के डीएलएम मदन सिंह राणा ने बताया कि जनवरी से शुरू हुआ खनन कार्य 31 मई तक होगा। अब तक 1.23 लाख घन मीटर खनन किया जा चुका है।
काली झाला और बैराज दो निकासी गेटों में से मात्र बैराज गेट से खनन निकासी हो रही है। बैराज गेट पर प्रति दिन 523 वाहन, 600 श्रमिक खनन कार्य में रहते हैं। डीएलएम राणा ने बताया कि मंगलवार को 522 वाहन खनन में उतरे। अब तक कुल 2.16 लाख घन मीटर के सापेक्ष करीब 62 प्रतिशत उप खनिज की निकासी हो चुकी है। इससे करीब चार करोड़ रुपये राजस्व मिल चुका है। खनन में लगे श्रमिकों कंबल, टोपी आदि सामग्री सप्ताह भर में उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही वाटर कूलर की भी व्यवस्था की जा रही है।