फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिला आरक्षी की मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ

Mon, 22 Apr 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात वर्ष 2016 बैच की महिला आरक्षी चांदनी सामंत की मदद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने चांदनी के इलाज के लिए एक लाख की मदद भिजवाई है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी चांदनी लंबे समय से हृदय की बीमारी से ग्रस्त हैं। पूर्व में भी उनकी बाईपास सर्जरी की जा चुकी है। उनके इलाज में पूर्व में ही लाखों रुपये का खर्च आ चुका है। चांदनी के हार्ट के तीनों वॉल्व खराब हो चुके है और उनका वर्तमान में ऑपरेशन करना संभव नहीं है। अब सिर्फ हृदय ट्रांसप्लांट ही एक मात्र जरिया बचा है जिसके लिए 20 से 25 लाख रुपये की जरूरत है।
अब तक उनके इलाज में लाखों रुपये का खर्च हो चुके हैं। परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों से विभिन्न माध्यमों के जरिये मदद की अपील की जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने चांदनी सामंत की मदद के लिए एक लाख रुपये की मदद भिजवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें