टनकपुर से वाया दिल्ली हिमाचल के ऊना तक नांगलडैम एक्सप्रेस रेल सेवा का रविवार से संचालन शुरू हुआ। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर नांगलडैम एक्सप्रेस को रवाना किया। पीलीभीत जंक्शन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस एक्सप्रेस सेवा उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस सुबह 9:55 पर टनकपुर से रवाना होकर रात 9:45 पर दिल्ली पहुंचेगी और दिल्ली में 55 मिनट रुकने के बाद ऊना (हिमाचल) के लिए रवाना होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 दिन के अंदर लंबी दूरी की दूसरी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू कर सीमांत के लोगों को दूसरा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन शुरू करने के साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण होगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस रेल सेवा क्षेत्र में विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सीमांत के लोगों के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं और दिल्ली, मुंबई, हिमांचल जाने वाले पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगों को कम किराए में लंबी दूरी के सफर की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम ये लोग थे मौजूद
रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज सिंह, यातायात निरीक्षक संतोष कुमार, स्टेशन मास्टर डीएस दरियाल, स्टेशन इंचार्ज कृष्ण सिंह के अलावा मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, रेल परामर्श समिति के सदस्य रोहिताश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, संजय जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, संजीव आर्या, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, कलावती कापड़ी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, मुकेश महराना, दीपक पाठक, शिवराज चंद, प्रकाश पांडेय, बनबसा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, निगम गुप्ता आदि।
राइट टाइम रवाना हुई नांगलडैम एक्सप्रेस
ठीक बारह दिन पहले टनकपुर से शुरू हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस जहां उद्घाटन कार्यक्रम में देरी के कारण आधा घंटे विलंब से रवाना हुई थी, वहीं नांगलडैम एक्सप्रेस को ठीक 9:55 पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नांगलडैम एक्सप्रेस में हैं 15 बोगी
टनकपुर-दिल्ली-ऊना के लिए शुरू हुई नांगलडैम एक्सप्रेस में पहले दिन टनकपुर से 60 यात्री आगे के सफर के लिए रवाना हुए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि नांगलडैम एक्सप्रेस में कुल 15 डिब्बे हैं, जिसमें एसी फर्स्ट, सह द्वितीय श्रेणी यान1, एसी 2 टियर 1, एसी 3 टियर 2, शयनयान 2, साधारण यान 7 और एसएलआर, एसएलआरडी 2 यान है।
टनकपुर से दिल्ली का साधारण किराया 130 रुपये
स्टेशन मास्टर डीएस दरियाल ने बताया कि नांगलडैम एक्सप्रेस में टनकपुर से दिल्ली का साधारण किराया 130 रुपये, एसी फर्स्ट, 1570 रुपये, एसी सेकंड 935 और एसी थर्ड 655 रुपये है।
नांगलडैम एक्सप्रेस की समय सारणी
टनकपुर से दिल्ली (14555):-
स्टेशन आगमन प्रस्थान
टनकपुर 09:55 सुबह
बनबसा 10:10 10:12
खटीमा 10:35 10:40
पीलीभीत जं. 11:30 11:40
बिजौरिया 12:00 12:02
भोजीपुरा 12:38 12:40
इज्जतनगर 12:56 13:01
बरेली सिटी 13:50 13:55
बरेली जं. 14:10 14:15
बसारत गंज 14:35 14:37
निशुई 14:45 14:46
आंवला 14:57 14:59
रेंवटी बहोराखेड़ा 15:05 15:09
करेंगी 15:16 15:18
दबतारा 15:26 15:28
असफपुर 15:46 15:48
चंदौसी जं. 16:15 16:20
राजा का सहसपुर 16:48 16:50
मुरादाबाद 17:33 17:38
अमरोहा 18:05 18:07
गजरौला जं. 18:26 18:28
गणमुक्तेश्वर 18:48 18:50
सिंभोली 19:00 19:02
हापुड 19:28 19:30
पिलखुआ 19:42 19:44
गाजियाबाद 20:48 20:50
साहिबाबाद 20:58 21:00
दिल्ली शहदरा 21:15 21:17
पुरानी दिल्ली 21:45
......
दिल्ली से टनकपुर (14556) -
स्टेशन आगमन प्रस्थान
पुरानी दिल्ली 06:00 सुबह
दिल्ली शहदरा 06:16 06:18
साहिबाबाद 06:37 06:38
गाजियाबाद 06:58 07:00
पिलुखुआ 07:43 07:26
हापुड 08:41 07:43
सिंभोली 08:02 08:03
गणमुक्तेश्वर 08:12 08:14
गजरौला जं. 08:34 08:36
अमरोहा 08:56 08:58
मुरादाबाद 09:42 09:47
राजा का सहसपुर 10:13 10:15
चंदौसी जं. 10:43 10:48
असफपुर 11:00 11:02
दबतारा 11:19 11:21
करेंगी 11:29 11:31
रेंवटी बहोराखेड़ा 11:40 11:42
आंवला 11:51 11:53
निशुई 12:02 12:03
बसारतगंज 12:10 12:12
बरेली जं. 12:45 12:50
बरेली सिटी 13:05 13:10
इज्जतनगर 13:26 13:31
भोजीपुरा 13:48 13:50
बिजौरिया 14:13 14:15
पीलीभीत जं. 14:55 15:05
खटीमा 16:03 16:08
बनबसा 16:30 16:32
टनकपुर 17:00
नांगल डैम एक्सप्रेस का खटीमा में हुआ जोरदार स्वागत
खटीमा। नांगल डैम एक्सप्रेस के खटीमा पहुंचने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चालक दल के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक ने धामी ने यहां से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पीलीभीत के लिए रवाना किया। नांगल डैम एक्सप्रेस रविवार सुबह 10.35 बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। खटीमा रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि नांगल डैम एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर शाम 4.03 बजे खटीमा और पांच बजे टनकपुर पहुंचेगी।