फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से एक्सप्रेस रेल सेवा का सपना साकार

Thu, 28 Feb 2019 12:15 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर टनकपुर-त्रिवेणी एक्सप्रेसको रवाना करते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर से  एक्सप्रेस रेल सेवा का सपना बुधवार को साकार हो गया है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रेलवे स्टेशन पर सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। त्रिवेणी यहां से बरेली, लखनऊ और त्रिवेणी संगम होते हुए मध्य प्रदेश के शक्तिनगर और सिंगरौली तक जाएगी। ट्रेन को सुबह 7: 45 बजे रवाना होना था, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम के चलते सवा आठ बजे रवाना हो पाई। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने इस मौके पर कहा कि जल्द ही टनकपुर से दिल्ली, देहरादून समेत अन्य लंबी दूरी की एक्सप्रेस रेल सेवा भी शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या एक पर उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास को गति देने का काम किया है। विशेषकर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में पिथौरागढ़ से पंतनगर हवाई सेवा, टनकपुर से पिथौरागढ़ तक ऑल वेदर रोड का निर्माण जैसे विकास के कई आयाम स्थापित किए गए हैं। संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम ये लोग थे मौजूद
 रेलवे के एडीआरएम आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम एसके सिंह, रेल परामर्श समिति के सदस्य रोहिताश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, एमआर चंद, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, संजीव आर्या, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, रानी कापड़ी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, दीपक पाठक, शिवराज चंद, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी और प्रकाश पांडेय समेत कई गणमान्य लोग रहे।
विज्ञापन


आधा घंटा देर से रवाना हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस
उद्घाटन कार्यक्रम में हुई देरी से पहले दिन त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर रेलवे स्टेशन से ही आधा घंटे देर से रवाना हुई। प्लेट फार्म पर उद्घाटन कार्यक्रम के शुभारंभ-अतिथियों के स्वागत की रस्म और अतिथियों के संबोधन में लगे समय के कारण टनकपुर से पौने आठ बजे रवाना होने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा आठ बजे रवाना हुई।

एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से लोगों में उत्साह
टनकपुर से एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है। सुबह छह बजे से ही रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई लोग गुब्बारे और मालाओं से सजी ट्रेन के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए।

त्रिवेणी एक्सप्रेस का खटीमा में स्वागत
खटीमा। टनकपुुर से बुधवार सुबह चली त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहली बार खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी। 8.40 बजे ट्रेन के यहां पहुंचने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, गोरक्षा प्रमुख विहिप पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड रंदीप पोखरिया, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नंदन सिंह खड़ायत आदि ने स्वागत किया।  पांच मिनट रुकने के बाद विधायक धामी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया। बता दें कि राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों इस ट्रेन का खटीमा में स्टापेज बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें