फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुभा रहे गैस सिलेंडर पटाखे

Tue, 10 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली में आतिशबाजी की दुकानें खूब सजी हैं। गोरलचौड़ मैदान में लगे इस बाजार में हर तरह के पटाखों की धूम मची है। गैस सिलेंडर आकार के पटाखों की खूब डिमांड है। ये पटाखे 20 से 50 रुपये तक के हैं।
विज्ञापन


स्टेंडर्ड, सुप्रीमा और मुर्गा छाप कंपनी के 120 से 240 राउंड तक फायर करने वाले पटाखे बच्चों को खासे लुभा रहे हैं। इसके अलावा फैंसी पटाखों में डबल साउंड रॉकेट, छतरी रॉकेट और पांच हजार रुपये मूल्य का सितारे निकालने वाले पटाखे बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। आतिशबाजी बाजार में पांच रुपये से लेकर चार हजार रुपये कीमत तक के पटाखों की बिक्री की जा रही है। आग की वारदात से बचने के लिए फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर है।

मिठाई पर भारी है ड्राईफ्रूट्स, बढ़ी मांग
दिवाली सहित सभी पर्वों में मुंह मीठा कराना शुभ है पर इस मिठास का अब तरीका भी बदल गया है। पर्वों में गिफ्ट देने के लिए मिठाई के स्थान पर आकर्षक पैकिंग वाले सूखे मेवों (ड्राई फ्रू्ट्स) का चलन तेजी से बढ़ा है। जिले में ये प्रवृत्ति तेजी से पनप रही है। दीपक राय का कहना है कि 120 रुपये से 1500 रुपये के ड्राई फ्रूटस उपलब्ध है। कई कारोबारियों का मानना है कि मिठाइयों की शुद्धता को लेकर संशय के चलते लोग ड्राई फ्रूटस खरीद रहे हैं। मिठाई से तकरीबन दोगुनी कीमत के बावजूद मेवों का बाजार बढ़ा है। व्यापारी कमलेश राय का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स पर्वों में अब केवल हायर क्लास ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों की पसंद भी बन रही है। इस वक्त काजू 600 से 800, पिस्ता 800 से 1100, बादाम 8000 से 900, किसमिस 250 और मुनक्का 650 रुपये किलोग्राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें