फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के निकासी गेट खुले लेकिन निकासी नहीं 

Mon, 06 Nov 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। 
विज्ञापन
नायकगोठ तौल कांटे पर खनिज निकासी का शुभारंभ करते वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड वन विकास निगम के खनन प्रभाग ने सोमवार से शारदा के खनन निकासी गेट खोल दिए हैं। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह रावत ने नायकगोठ निकासी गेट में पूजा कर फीता काटकर निकासी का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में वन निगम, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तो थे, लेकिन खनन कारोबारी कोई शामिल नहीं हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा है कि क्षमता से अधिक उपखनिज लाने पर ट्रकों की निकासी चार दिन बंद रहेगी।
विज्ञापन


लोकेशन की निगराने के लिए इस बार ट्रकों में जीपीआरएस चीप लगाई जाएगी। उन्होंने नायकगोठ निकासी गेट पर एक सप्ताह के अंदर दूसरा तौल कांटा लगाने का भरोसा दिया है। इधर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने निर्माणाधीन कांटा लगने के बाद ही निकासी शुरू करने की बात कही है। शारदा से खनन शुरू होने की प्रतिक्षा तो सोमवार को खत्म हो गई, लेकिन अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र के नायकगोठ निकासी गेट में दूसरा तौल कांटा लगाने की मांग पर अड़े ट्रक मालिक, खनन कारोबारियों ने निकासी शुरू नहीं की।

ऐसे में अभी कुछ दिन बाद निकासी शुरू होने की उम्मीद है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि खनिज निकासी के लिए निगम पूरी तरह तैयार है। निकासी गेटों पर रॉयल्टी रसीद काटने को कर्मचारी तैनात किए जा चुके हैं। खनन क्षेत्र के डाउन स्ट्रीम में दो तौल कांटों के साथ ही अप स्ट्रीम के नायकगोठ निकासी गेट में भी एक कांटा तैयार है।
विज्ञापन


नायकगोठ गेट में दूसरा कांटा भी एक सप्ताह के अंदर लगाने का आश्वासन दिया जा रहा है, बावजूद इसके ट्रक मालिकों की मंशा समझ में नहीं आ रही है। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल का कहना है कि नायकगोठ निकासी गेट में दूसरा कांटा न लगने से निकासी में व्यवधान पैदा होगा, जिससे ट्रक मालिकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि दूसरा कांटा लगने और स्टोन क्रशरों के सामने डाउन स्ट्रीम का रास्ता ठीक करते ही निकासी शुरू कर दी जाएगी। वहां खनन प्रभाग के सेक्शन अधिकारी हरस्वरूप जोशी, वन विभाग के महेश अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें