फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधौनधुरा मेले में शराबियों का होगा बहिष्कार

Tue, 08 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बैकुंठ चतुदर्शी के अवसर पर लधौनधुरा में 13 और 14 नंवबर को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। खरही गांव में जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के पुरातन स्वरूप की पवित्रता को बनाए रखने पर जोर दिया गया। मेले में शराबियों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में बैजगांव, इजर, नाखोड़ा आदि निर्मासी गांवों के अलावा समीपवर्ती क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने विचार रखे। मेले से पूर्व मंदिर का सौंदर्यीकरण और उसे रंगरोगन से चमकाया जाएगा। इस अवसर पर मेला समिति का गठन किया गया। जिपं सदस्य और शिवराज ंसिंह बोहरा को संरक्षक, तुलसी प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, सूरज सिंह उपाध्यक्ष, महेंद्र ंसिंह सचिव, दुर्गानाथ उपसचिव, अशोक चंद्र कोषाध्यक्ष, श्याम सिंह, रघुवर सिंह, दीवान सिंह, दीपक शर्मा को व्यवस्थापक, संजय शर्मा को सज्जा प्रमुख, का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें