फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व सैनिक 16 दिसंबर को मनाएंगे विजय दिवस

Sun, 17 Nov 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक हुई। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं और विजय दिवस के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने 16 दिसंबर को विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में संगठन अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं रखी। बताया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेडिकल कैंप की सुविधा, पेंशन संबंधी कार्य अन्य स्टाल भी लगाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिन सैनिकों, वीर नारियों को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है और चलने फिरने में भी असमर्थ है, उन्हें अपना नाम सैनिक विश्राम गृह में लिखाना होगा। 70 साल के अधिक आयु के पूर्व सैनिक और वीर नारियों को रेफर करने की जरूरत नहीं, वह सीधे पैनल अस्पताल में जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान एसबीआई के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए जीवित प्रमाण पत्र भरने के लिए कैंप लगाया। बैठक में कैप्टन आरएस बोहरा, कैप्टन एनएस फर्त्याल, लाल सिंह, अमर सिंह, सीबी बिष्ट, एलएस अधिकारी, हयात सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें