फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा फागपुर पहुंचने पर सेवानिवृत्त कैप्टन महेश चंद का स्वागत

विज्ञापन
कैप्टन महेश चंद का स्वागत करते गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्राम फागपुर निवासी कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) रानीखेत के ऑनरेरी कैप्टन महेश चंद शनिवार को सेवानिवृत्त हो घर लौट आए हैं। इसलिए गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों एवं परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके लिए कैप्टन महेश ने आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। लोगों ने कैप्टन महेश की माता लीलावती देवी, पत्नी इंदिरा चंद, उनके जीजा हवलदार शंकर चंद को भी बधाई दी। वहां कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन परमानंद कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह मेहरा, नायक वीरेंद्र सिंह, सूबेदार हरि सिंह ठकुराठी, सूबेदार प्रेम चंद, हवलदार सुरेश चंद, सूबेदार नारायण सिंह सामंत, ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर आदि थे।
सुपरवाइजर हीरा शाही को दी विदाई
नाचनी (पिथौरागढ़)। बाल विकास विभाग में कार्यरत सुपरवाइजर हीरा शाही के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हीरा देवी के कार्यों की सराहना की। हीरा वर्ष 1985 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त हुई। करीब 27 साल बाद वर्ष 2011 में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति हुई। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर, कनालीछीना, मुनस्यारी आदि स्थानों पर सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें