फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में खच्चरों से भी ढोया गया सामान

Fri, 12 Apr 2019 11:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन हयात राम  रीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री को रोड से 17 किमी दूर नौलियागांव से रीठा साहिब पीठ पर ढो कर लाता खच्चर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले चंपावत जिले में तमाम चुनाव में मशीनरी ने ही नहीं, खच्चरों ने भी सहभागिता की। सड़कविहीन दूरदराज के कई गांवों में इन खच्चरों ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका अदा की। रीठा साहिब और सूखीढांग तक शुक्रवार को इन खच्चरों के जरिए ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री लाई गई। 

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चंपावत जिले के सड़क से कटे दूरदराज के पोलिंग बूथों में खच्चरों के जरिए चुनाव सामग्री का ढुलान किया गया।

बुड़म, ककनई, कठौल, डांडा, बुंगा दुर्गापीपल, नौलापानी, मछियाड़, कलियाधूरा, गोलडांडा, बिनवालगांव सहित कुल 33 बूथों में चुनाव सामग्री पहुंचाने और मतदान निपटने के बाद सामग्री लाने के लिए खच्चरों का उपयोग किया गया। रीठा साहिब और सूखीढांग के बाद चुनाव सामग्री को बसों के जरिए चंपावत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी टीमें शुक्रवार शाम तक यहां पहुंच गईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें