फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर रोज फहराया जाएगा राष्ट्रध्वज

Wed, 20 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार अब संगठन के सभी स्कूलों में वर्षभर (अवकाश के दिन भी) राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। केवि वन में संगठन के निर्देश का अनुपालन करते हुए प्राचार्य आरसीएस धपोला ने झंडारोहण किया। कहा ध्वज किसी भी राष्ट्र के सम्मान, शान और अस्मिता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज ही नागरिकों को देशप्रेम की पवित्र भावना से राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


केवि वन की शिक्षिका नीना सक्सेना ने राष्ट्रध्वज तिरंगे का महत्व बताया। कहा कि संगठन के निर्देश पर अब वर्षभर केवि संगठन के सभी स्कूलों में झंडारोहण किया जाएगा। विभिन्न अवसरों पर झंडारोहण के साथ ही वार्ता और संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एके मिश्रा ने किया। आभार अरविंद कुमार ने जताया। शिक्षक एसके त्यागी, एएस परिहार, पीसी पंत, एनसी शर्मा, एनसी खत्री, रविंद्र कापड़ी, भावना शर्मा, डा. शोभा ओली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें