हर शुभ काम पर पौधे रोपेंगे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
क्वैराला घाटी के लोगों ने हर शुभ कामों में एक-एक पौधा लगाने का फैसला लिया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और अन्य मंचों से जागरूकता लाई जाएगी।
सैंदर्क गांव में हुई नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण समिति की बैठक में हरेले पर्व पर लगाए गए पौधों के संरक्षण करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार क्वैराला घाटी में 110 से अधिक पौधे लगाए गए थे। नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण समिति के मुखिया डॉ. प्रकाश जोशी शूल कर कहना है कि इस बार लगाए गए पौधों का परीक्षण 2017 के हरेले से पहले किया जाएगा। गांवों में हर शुभ कामों के वक्त पौधे रोपें जाएंगे।
सबसे अधिक पौधों को सुरक्षित रखने वाले तीन लोगों को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह, सोबन सिंह, मोहन सिंह, प्रहलाद सिंह, हेम जोशी आदि मौजूद थे।