चंपावत। चंपावत जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जिले की विभिन्न बुनियादी समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाने का संकल्प लिया। जिले की 23वीं वर्षगांठ के मौके पर समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी की अध्यक्षता और हरेंद्र बोहरा के संचालन मेें यहां मोटर स्टेशर रोड पर हुई गोष्ठी में जिले के समग्र विकास के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मुख्य बाजार में आतिशबाजी भी की गई।
वक्ताओं ने विकास प्राधिकरण के नियमों में पहाड़ी हालात के हिसाब से शिथिलता देने, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को बेहतर करने, पलायन को रोकने के लिए उद्यमों की स्थापना के अलावा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सभासद रोहित बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी दीपक तड़ागी, प्रकाश नाथ, ललित भट्ट, ललित गोस्वामी, मोहन चैधरी, रमेश मनराल, गिरीश चौधरी, रमेश पुनेठा, बीसी राय, डीके पांडेय, लक्ष्मी लाल साह, नरेश जोशी, सुभाष तड़ागी आदि मौजूद थे।