फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
तहसीलदार की केयरटेकर से छेड़छाड़ के एक आरोपी का पुलिस द्वारा जारी किया गया स्कैच। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के एक तहसीलदार के आवास पर उनकी केयरटेकर के साथ कुछ युवकों द्वारा बंधक बनाकर छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। पुलिस को मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे। हालांकि पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। पुलिस मामले में 50 से अधिक युवकों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को तीन युवकों ने जिले के एक तहसीलदार के आवास में जबरन घुसकर उनकी केयर टेकर को बंधक बनाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। चीखने पर युवक वहां से फरार हो गए। केयर टेकर नैनीताल जिले की रहने वाली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मार्ग के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। यही नहीं पुलिस ने केयर टेकर के बयानों के आधार पर एक आरोपी का स्क्रेच जारी कर बताने वाले को पांच हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की है।
इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। पुलिस को मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। वहीं व्यापार मंडल व प्रशासनिक अधिकारी वर्ग पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहा है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट न होने के कारण अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने कई संदिग्धों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामले के खुलासे को लगाई कई पुलिस टीमें
चंपावत। छेड़खानी के हाई प्रोफाइल मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी का स्केच जारी कर उसकी सूचना देने वाले को पांच हजार का इनाम देने का एलान किया गया है। मामले में पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें