फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधार महोत्सव में ढोल-नगाड़ों के साथ नहीं निकलेंगे देवी रथ

विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा करते आयोजक व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप देवीधार की पहाड़ी में होने वाले क्षेत्र के सबसे बड़े देवीधार महोत्सव के आयोजन को लेकर देवीधार विकास समिति और प्रशासन के बीच बैठक हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार पांच जुलाई मुख्य मेले के दिन रायनगर चौड़ी, डैंसली और कलीगांव से ढोल नगाड़ों के साथ देवी रथ (डोले) नहीं जाएंगे। मंदिर में केवल देवडांगर और पुजारियों को ही आने की अनुमति होगी। महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक प्रहलाद मेहता ने बताया कि एक जुलाई से होने वाले पांच दिनी महोत्सव के दौरान समिति रायनगर चौड़ी, डैंसली, कलीगांव और गोरखानगर में जागरूकता कार्यक्रम का संचालन करेगी। पांच जुलाई को होने वाले मुख्य मेले के दिन मंदिर में सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यक्रम, व्यापारिक दुकानें, मंदिर में पूजा, गांव से आने वाले डोले और ढोल-नगाड़ों पर प्रतिबंध रहेगा।
मुख्य मेले के दिन परंपरा को कायम रखते हुए मंदिर में केवल देवडांगर और पुजारी ही आ सकेंगे। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते जिले भर के कई मुख्य मेले भी स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार मंदिर में जाने के निर्देश दिए। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि मेले के दौरान तीनों गांव में पुलिस की व्यवस्था रहेगी। बैठक में प्रधान सोनू बिष्ट, जितेंद्र राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, नरेश राय, अर्जुन छतोला, पूरन सिंह मेहता, गिरीश राय, भूपेश राय, नारायण पुजारी, जोगा सिंह मेहता, हरीश कापड़ी, बाबा भुवन गिरी, बाबा आदित्य दास, शेर सिंह, उमेश पुनेठा, प्रकाश मेहता, मनोज कापड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें