चंपावत। चंपावत कैंपस में अंकतालिकाओं में आ रही गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के परिणाम आने के बाद से ही शून्य अंक परीक्षाफल में दिखाए गए हैं। इससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर ने बताया कि बीएससी में रसायन विज्ञान में कुछ छात्रों के नंबर शून्य आए हैं। पूर्व में भी इस तरह की खामियां सामने आई थीं। कुलपति से मुलाकात कर समाधान की मांग गई थी, लेकिन इस तरह की गलतियां करना एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
कैंपस के निदेशक डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि जिस किसी छात्र-छात्रा के अंक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी आ रही है तो वह इसकी जानकारी कैंपस में दे सकता है। उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद